रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
बारावफात / ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्यौहार के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा उतरौला कस्बे में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में बारावफात (ईद-ए-मिलाद-उन-नबी) त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जनपद पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 26.अगस्त.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय*श द्वारा उतरौला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उतरौला कस्बे के मुख्य जुलूस मार्ग, ईदगाह, प्रमुख मस्जिदों, बाजार, चौराहों एवं मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थानों का पैदल गश्त कर निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा दंगा नियंत्रण उपकरण, बॉडी वॉर्न कैमरा, लाउडहेलर एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों को चेक किया गया।
जनपद बलरामपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि बारावफात के त्यौहार को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या संबंधित थाना पुलिस को दें।


