Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर थाना कैण्ट अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के नेतृत्व में उप निरीक्षक अवनीश कुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 537/2026 धारा 189(2), 189(3), 191(2), 115(2), 352, 121(2), 221, 285 भा0न्या0सं0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट से संबंधित अभियुक्त ज्ञानेन्द्र शाही पुत्र अनुरुध्द शाही निवासी ग्राम व पोस्ट कुसमौल थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर हाल पता 5/25 बहार सहारा स्टेट थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

बताते चलें कि दिनांक 28.सितम्बर.2026 को मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगो द्वारा एक राय होकर बिना अनुमति के मुख्य निवार्चन आयुक्त के विरुद्ध नारेबाजी, धरना प्रदर्शन करते हुए विस्मिल पार्क से बाहर निकलकर रोड पर आकर आने जाने वाले वाहन एम्बुलेंसो व अन्य वाहनो को रोककर यातायात व्यवस्था बाधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का पुलता फूकने का प्रयास किया गया तथा कर्तव्यरत पुलिस बल द्वारा प्रदर्शनकारी धरना देने वालो को समझाया-बुझाया गया परन्तु मानने को तैयार नही हुए प्रदर्शनकारियो द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर पुलिसबल पर अचानक पीछे से धक्का देते हुए गाली गुप्ता व जान माल की धमकी देते हुए मार पीट करते हुए, राजकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न करते हुए काफी उग्र हो गये। परिणाम स्वरुप आम जनमानस मे अफरा-तफरी व दहशत का महौल उत्पन्न हो गया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।