रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 05 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 अदद पंपिंग सेट इंजन व घटना में प्रयुक्त पिकप बरामद
गोरखपुर थाना चिलुआताल चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज अनुराग सिंह के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 741/26 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बंधित अभियुक्तगण 1. संतोष चौहान पुत्र स्वर्गीय विजय नाथ 2. प्रिंस चौहान पुत्र महेन्द्र चौहान 3. रोहित पासवान पुत्र राधेश्याम 4. सुमेर चौहान पुत्र स्वर्गीय सुखराम 5. सूरज चौहान पुत्र जुगानी चौहान को चोरी की एक अदद पंपिंग सेट इंजन व घटना में प्रयुक्त पिकप के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरादगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 17.सितम्बर.2026 अज्ञात चोर द्वारा वादी का पंपिंग सेट इंजन चोरी कर ली गयी । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
