Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोरखपुर चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहरीपुर निवासी छात्र प्रिंस निषाद (17 वर्ष) का शव चिलुआताल नदी में मिलने के बाद क्षेत्र में उपजे भारी आक्रोश और तनाव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मृतक छात्र का सिसई घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

गोरखपुर चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहरीपुर निवासी छात्र प्रिंस निषाद (17 वर्ष) का शव चिलुआताल नदी में मिलने के बाद क्षेत्र में उपजे भारी आक्रोश और तनाव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मृतक छात्र का सिसई घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

मृतक प्रिंस निषाद मूल रूप से ग्राम मोहम्मदपुर टोला परसौना, थाना पीपीगंज के निवासी थे, जो चिलुआताल क्षेत्र के मोहरीपुर में किराए के मकान में रहकर अपनी पढ़ाई करते थे। इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और भारी संख्या में पुलिस बल सहित स्थानीय ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

अंतिम संस्कार में मौजूद रहे ये प्रमुख लोग

राजनीतिक नेतृत्व-

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद और स्थानीय विधायक फतेह बहादुर सिंह सिसई घाट पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और मामले की त्वरित व निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया।

प्रशासनिक एवं पुलिस बल-

सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज अनुराग सिंह, थानाध्यक्ष पीपीगंज राकेश रोशन सिंह, थानाध्यक्ष कैंपियरगंज और चिलुआताल पुलिस टीम के साथ-साथ सुरक्षा की अतिरिक्त कमान संभालते हुए भारी पीएसी बल के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे।

ग्रामीण व स्थानीय लोग-

छात्र की असामयिक मृत्यु से दुखी शाहिद और मोहरीपुर सहित आसपास के सैकड़ों स्थानीय ग्रामीण पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग के साथ अंतिम विदाई में शामिल हुए।

पीपीगंज में मिली थी आखिरी लोकेशन-

आईआईटी की तैयारी कर रहा 11वीं का छात्र प्रिंस निषाद बीते 23 सितंबर की सुबह बेतियाहाता स्थित अपनी कोचिंग के लिए निकला था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। पिता नंदकिशोर की तहरीर पर पुलिस ने जब सर्विलांस जांच शुरू की, तो प्रिंस के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन पीपीगंज क्षेत्र में मिली थी, जिसके तुरंत बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। सोमवार को नदी में शव उतराता मिलने के बाद कपड़ों और हुलिए के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई थी।

निष्पक्ष जांच का आश्वासन-

चिलुआताल पुलिस के अनुसार, छात्र की मौत के सही कारणों का सटीक पता पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस की टीमें सर्विलांस, मोबाइल कॉल डिटेल्स और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं। उपस्थित अधिकारियों और मंत्रियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि परिजनों की तहरीर और आशंकाओं के आधार पर सभी संभावित पहलुओं से गहनता से जांच की जा रही है।