रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना सोनहा पुलिस द्वारा भय में डालकर पैसा मांगना जिसके न मिलने पर जबरन वाहन को लेकर वापस करने हेतु पुनः पैसों की मांग करने से संबंधित वांछित अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर वाहन को किया गया बरामद
बस्ती थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत भय में डालकर पैसा मांगना जिसके न मिलने पर जबरन वाहन को लेकर वापस करने हेतु पुनः पैसों की मांग करने के संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-241/26 धारा-308(5), 317(2) B.N.S से संबंधित वांछित अभियुक्त 1-विनोद कुमार शर्मा पुत्र मंगनू शर्मा को दिनांक-30.सितम्बर.2026 को समय करीब 06.45 बजे गिरफ्तार कर जबरन कब्जे में लिए मोटर साइकिल को बरामद कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है |
बताते चलें कि दिनांक-29.सितम्बर.2026 को आवेदक द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुआ कि वह अपनी पल्सर मोटर साइकिल गाड़ी नम्बर-UP51BY2394 से करीब 18:30 बजे राम नगर चौराहे के नहर के पास खड़ा था कि 1- विनोद कुमार शर्मा पुत्र मंगनू शर्मा आकर मुझे धमकाते हुए पैसा मांगने लगा, जिसे पैसा नही देने पर उसने धमकाते हुए मेरी मोटर साइकिल लेकर चला गया एवं वापस माँगने पर वापस करने के लिए पैसा मांगने लगा, जिसके आधार पर थाना सोनहा पर मु0अ0सं0-241/2026 धारा-0308(5), 317(2) B.N.S पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में संबंधित वांछित अभियुक्त 1- विनोद कुमार शर्मा पुत्र मंगनू शर्मा को दिनांक-30.सितम्बर.2026 को समय करीब 06.45 बजे गिरफ्तार कर जबरन कब्जे में लिए मोटर साइकिल को बरामद कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है |
