Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चक्रवाती मौसम व भारी बारिश के अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा संवेदनशील स्थानों, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों व नदी के तटबंधों/ किनारे बसे गांवों, कलवारी-टांडा पुल व जलभराव वाले क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

चक्रवाती मौसम व भारी बारिश के अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा संवेदनशील स्थानों, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों व नदी के तटबंधों/ किनारे बसे गांवों, कलवारी-टांडा पुल व जलभराव वाले क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया

बस्ती मौसम विभाग द्वारा जारी चक्रवाती मौसम, भारी बादलों व भारी बारिश के अलर्ट के दृष्टिगत दिनांक-26.सितम्बर.2026 को जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना व पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ० यशवीर सिंह द्वारा अपर जिलाधिकारी बस्ती श्री ज्ञान चन्द्र गुप्ता व सी०आर०ओ० बस्ती श्री कीर्ति प्रकाश भारती के साथ जनपद के संवेदनशील स्थानों, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, नदी के तटबंधों/ उसके किनारे बसे गांवों व जलभराव वाले क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने, तटबंधों की निगरानी बढ़ाने, बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक संसाधनों को तैयार रखने हेतु निर्देशित किया गया | इस दौरान जिलाधिकारी बस्ती महोदया द्वारा आमजन से अपील किया गया कि खराब मौसम में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और नदी, नाले व घाटों के किनारे जाने से बचें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें | किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नं0-112 व जिला आपदा कंट्रोल रूम को तत्काल सूचित करें ।