रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
सहायक पुलिस अधीक्षक बस्ती/क्षेत्राधिकारी सदर बस्ती की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा थाना समाधान दिवस का सफल आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुन कर उनके त्वरित/निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को किया आदेशित
बस्ती थाना कोतवाली सहायक पुलिस अधीक्षक बस्ती/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री मानसी दहिया की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री बृजानंद सिंह द्वारा दिनांक-26.सितम्बर.2026 राजस्व टीम एवं पुलिस बल की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों/समस्याओं को अत्यन्त गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुन कर भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, रास्ता-नाली व अन्य प्रकृति की प्राप्त शिकायतों में से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया एवं शेष शिकायतों के समयबद्ध/त्वरित/निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया | क्षेत्राधिकारी सदर महोदय द्वारा फरियादियों से संवाद करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया गया कि पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा मिलकर उनकी हर संभव सहायता किया जाएगा एवं किसी भी गरीब-आमजन को न्याय पाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा | थाना समाधान दिवस के सफल आयोजन से क्षेत्र में शांति, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी ।


