Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रिजर्व पुलिस लाइन, कुशीनगर में विधि-विधान के साथ विश्वकर्मा पूजा का आयोजन...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर 

रिजर्व पुलिस लाइन, कुशीनगर में विधि-विधान के साथ विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

कुशीनगर आज दिनांक 17 सितम्बर, 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, कुशीनगर स्थित परिवहन शाखा में भगवान विश्वकर्मा की पूजा हर्षोल्लास एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुई।  

इस शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा परिवहन शाखा में पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी (लाइन) श्री जयंत यादव प्रतिसार निरीक्षक, कुशीनगर तथा परिवहन शाखा के प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।  

पूजा के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन-अर्चन किया गया। पूजन के उपरांत परिवहन शाखा के वाहनों एवं शासकीय उपकरणों की सुरक्षा, उनके सुचारू संचालन तथा जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की कामना की गई।  कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित समस्त अधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं आगंतुकों को प्रसाद वितरित किया गया।