रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा अवैध रुप से राहगीरों की गाड़ियों की जबरन कब्जे में लेकर वसूली करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 मोटरसाइकिल व घटना में प्रयुक्त कार को बरामद किया गया
बस्ती थानाध्यक्ष कप्तानगंज मय पुलिस टीम द्वारा अवैध रुप से राहगीरों की गाड़ियों को जबरन कब्जे में लेकर वसूली करने के संबंध में थाना स्थानीय पर दिनांक 06.सितम्बर.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 238/2026 धारा 308(5) बीएनएस व दिनांक 08.09.2026 को मु0अ0सं0 241/2026 धारा 308(5) बीएनएस से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 1. आदर्श सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी हथिनाग थाना बजीरगंज जनपद गोण्डा उम्र करीब 23 वर्ष व 2. शंशाक पाण्डेय पुत्र केदारनाथ पाण्डेय निवासी बैदोलिया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 21 वर्ष को आज दिनांक 09.सितम्बर.2026 को समय 02.35 बजे गाडी नं0 UP51 BU 5308 स्विफ्ट कार के साथ रेहरवा टिनिच मार्ग नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया तथा वाहन स्विफ्ट कार को अन्तर्गत धारा 207 एमबी एक्ट मे सीज किया गया।
बरामदगी का विवरण-
1. दो मोटरसाइकिल (UP 58 AJ 7456 होण्डा एक्सट्रीम मो0सा0), (BR 55 D 5814 बजाज पल्सर मो0सा0)।
2. UP 51 BL 4244 प्लैटिना मोटरसाइकिल (बरामदगी दिनांक 07.09.2026)
3. UP 51 BU 5308 स्विफ्ट कार (घटना कारित करते वक्त प्रयुक्त किये जाने वाला वाहन)।
बताते चलें कि दिनांक 27.अगस्त.2026 को कस्बा कप्तागनंगज सीएचसी गेट के पास से उपरोक्त चारो अभियुक्तों द्वारा UP58 AJ7456 होण्डा स्ट्रीम जो कि गुलाब यादव पुत्र रामनरेश यादव ग्राम बैसार थाना बृजमनगंज जिला महराजगंज का था, को ले लिये थे तथा दिनांक 06.सितम्बर.2026 को जियो पेट्रोल पम्प दुधौरा से अभिषेक यादव के बताने पर ही विशाल भारद्वाज, शशांक, अमन ने गाडी नं0 UP 51 BL 4244 प्लैटिना मोटरसाइकिल जो कि विजय पाल पुत्र खेमई ग्राम परमेश्वऱपुर पोस्ट परसांव थाना लालगंज जनपद बस्ती का था को मृत्यु का भय दिखाकर गाडी ले लिए थे तथा दिनांक 27.अगस्त.2026 को संजय मेहता नामक व्यक्ति जो बिहार का है, उसका भी पल्सर मो0सायकिल नं0 BR 55 D 5814 को भी ले लिये । जिसके संबंध में थाना कप्तानगंज पर दिनांक 06.09.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 238/2026 धारा 308(5) बीएनएस व दिनांक 08.09.2026 को मु0अ0सं0 241/2026 धारा 308(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।