Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध प्रदर्शन में पुलिस से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध प्रदर्शन में पुलिस से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ बिना अनुमति प्रदर्शन करने, सड़क जाम कर एम्बुलेंस व अन्य वाहनों को रोकने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट व अभद्रता करने के मामले में कैंट थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान हरिविशाल उर्फ कोदई तिवारी (निवासी रुद्रपुर खजनी) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और 7 सीएलए (क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट) एक्ट के तहत संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिस्मिल पार्क के बाहर फैलाया था उपद्रव-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला बीते 28 सितंबर का है। कुछ लोगों ने एक राय होकर बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया था। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए बिस्मिल पार्क से बाहर निकलकर मुख्य सड़क पर आ गए। इस दौरान उपद्रवियों ने सड़क से गुजरने वाली एम्बुलेंसों और आम जनता के वाहनों को जबरन रोक दिया, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई।

समझाने पर पुलिस टीम पर किया पीछे से हमला-

सड़क पर जाम की स्थिति और पुतला फूंकने के प्रयास को देखते हुए मौके पर मुस्तैद पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। आरोप है कि प्रदर्शनकारी शांत होने के बजाय और उग्र हो गए। उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की और पीछे से पुलिसकर्मियों को धक्का देते हुए गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पुलिस बल के साथ मारपीट भी की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और आम जनता में दहशत का माहौल बन गया था। इस मामले में कैंट थाने में मुकदमा संख्या 537/2026 दर्ज किया गया था।