रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
लगातार बारिश के बीच सांसद रवि किशन ने लिया जलजमाव का जायजा, महापौर व नगर आयुक्त के साथ किया भ्रमण
गोरखपुर लगातार हो रही बारिश और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति को देखते हुए गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अजय जैन सहित पार्षदों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
भ्रमण के दौरान सांसद ने जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं नगर निगम के अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था को तत्काल प्रभावी बनाने तथा जहां आवश्यकता हो वहां पंप लगाकर पानी की निकासी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
सांसद रवि किशन ने कहा कि लगातार बारिश को देखते हुए नगर निगम को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहना होगा। जिन क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या अधिक है, वहां विशेष निगरानी रखते हुए तत्काल राहत एवं जल निकासी की व्यवस्था की जाए। नालों और जल निकासी मार्गों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि बारिश का पानी शीघ्रता से निकल सके।
महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन ने भी विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर वार्ड स्तर पर जलजमाव की समस्याओं की लगातार निगरानी की जाए और प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए।
सांसद ने कहा कि बारिश के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन और नगर निगम की टीमें लगातार सक्रिय रहें। संवेदनशील एवं निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अजय जैन, विभिन्न पार्षदगण, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



