रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कार्यालय द्वारा व्यापार मंडल/समतियों के सदस्यों व बैंक के मैनेजर के साथ की गयी गोष्ठी
कुशीनगर आज दिनांक 23.सितम्बर.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय के सभागार में जनपद के व्यापार मंडल/समतियों के सदस्यों व बैंक के मैनेजर के साथ बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था, साइबर अपराध एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित की गई।
व्यापारी बंधुओं व बैंक मैनेजर से वार्ता कर बाजारों व बैंक में होने वाली भीड़, साइबर अपराध तथा सड़कों पर दुकानदारों द्वारा सामान रखने के कारण यातायात में उत्पन्न होने वाली बाधा एवं उसके निस्तारण के संबंध में वार्ता कर आपसी समन्वय से शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने की अपील की गई।
क्षेत्राधिकारी कार्यालय द्वारा व्यापारी बंधुओं से अपील की गई कि सभी व्यापारी बंधु अपने-अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान, संस्थान, दुकानों में HD नाइट विजन सीसीटीवी कैमरा लगवाएं तथा उनकी दिशा एंट्री प्वाइंट व आने जाने वाले रास्ते की तरफ रखें व उन्हें समय-समय पर चेक करते रहें। इससे अपराध रोकने एवं उसका खुलासा करने में पुलिस को सहायता मिलती है।

