रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज द्वारा थाना श्रीदत्तगंज परिसर में, थानाध्यक्ष गौरा चौराहा द्वारा थाना गौरा चौराहा परिसर में, प्रभारी निरीक्षक थाना को0 देहात द्वारा थाना कोतवाली देहात परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई
बलरामपुर आज दिनांक 04.अक्टूबर.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज श्री अविरल शुक्ला द्वारा थाना श्रीदत्तगंज परिसर में, थानाध्यक्ष गौरा चौराहा श्री दुर्विजय द्वारा थाना गौरा चौराहा परिसर में, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात श्री गिरजेश तिवारी द्वारा थाना कोतवाली देहात परिसर में आगामी मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में थाना क्षेत्र के मां दुर्गा प्रतिमा पण्डाल आयोजक, रामलीला आयोजक, ग्राम प्रधान, क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति, दोनों समुदायों के धर्मगुरु एवं डीजे संचालक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को उच्चाधिकारीगण द्वारा दिए गए आदेशों एवं निर्देशों तथा शासन द्वारा जारी गाइडलाइन से अवगत कराया गया। सभी से आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी समस्या अथवा विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया।
उपस्थित सभी आयोजकों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।



