रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
साइबर फ्रॉड से पीड़ित 02 आवेदकों के कुल 13500/- रुपये की धनराशि MRM PORTAL के माध्यम से वापस कराया गया
गोरखपुर थाना राजघाट साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजघाट गौरव वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर थाना स्थानीय की साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप 5500 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी ।
बताते चलें कि 1.दिनांक 16/07/2025 को आवेदक को टेलीग्राम पर ठग ने पैसे डबल करने की स्कीम के नाम पर आफर किया कि पैसे इसवेस्ट करने के 30 मिनट बाद प्रोफिट के साथ पैसे डबल करके वापस कर दिया जाएगा । पहले आवेदक ने 1100 रुपये लगाया और ठग ने 2200 रुपये वापस कर दिये फिर अगले टास्क में ठग ने 5500 रुपये इनवेस्ट करने को कहा पीड़ित ने जैसे ही 5500 रुपए ईनवेस्ट क़िया ठग ने पैसे वापस नहीं किया । जब आवेदक को पता चला की उसके साथ साइबर फ्राड हो गया तो आवेदक द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई । शिकायत प्राप्त होने पर राजघाट पुलिस द्वारा संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर एवं लगातार प्रभावी पैरवी के माध्यम से पीड़िता के पैसे MRM पोर्टल के माध्यम से वापस कराये गये ।
2.दिनांक 19/जून/2025 को आवेदक को आनलाइन ट्रेड़िंग के नाम पर ठग ने इनवेस्ट करने का आफर किया और जो भी प्रोफिट होगा उसका 20% देने के लिए ठग ने कहा जब आवेदक ने जब इनवेस्ट कर दिया तो ठग ने न ही प्रोफिट वापस किया न ही मूलधन । जब आवेदक को पता चला की उसके साथ साइबर फ्राड हो गया तो आवेदक द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नं0 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई । शिकायत प्राप्त होने पर राजघाट पुलिस द्वारा संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर एवं लगातार प्रभावी पैरवी के माध्यम से पीड़ित को MRM पोर्टल के माध्यम से 8000/- रुपये वापस कराये गये।
कार्यवाही की टीम-
1. थानाध्यक्ष गौरव वर्मा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
2. उप निरीक्षक वैभव विश्वकर्मा साइबर नोडल अधिकारी थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
3. महिला उप निरीक्षक निशी श्रीवास्तव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
4. कांस्टेबल अरविंद कुमार थाना राजघाट जनपद गोरखपुर3.

