Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद

बलरामपुर थाना कोतवाली नगर दिनांक 07.अक्टूबर.2026 को वादी श्री अमित कुमार पाण्डेय पुत्र भीषम चन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम बालापुर मिर्जापुर थाना ललिया बलरामपुर द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी की मोटरसाइकिल हीरो स्पलेन्डर प्लस काले रंग की, जिसका रजि0सं0- UP47AJ3090 है, को डाकखाना गेट के सामने बलरामपुर से चोरी कर ली गई है, व वादी श्री सुधीर कुमार ओझा पुत्र विश्वमोहन ओझा निवासी ग्राम पीलीभीत पोस्ट ज्योनार थाना कोतवाली देहात बलरामपुर द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी की मोटरसाइकिल हीरो एच एफ डीलक्स रजि0सं0- UP47X8214 को महेश मेडिकल स्टोर के सामने वीर विनय चौराहा से चोरी कर ली गई है, उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर क्रमशः 1.  मु0अ0सं0 229/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात व्यक्ति  2. मु0अ0सं0 230/2026  धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत हुयी उक्त चोरी हुई मोटरसाइकिल की घटना के अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए गए सख्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री सन्तोष कुमार मिश्रा थाना को0 नगर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक- 08.10.2026 को थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 229/2026 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 230/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त 1. रूपेश यादव पुत्र रामू यादव निवासी ग्राम लखनीपुर अजब नगर फरेन्दा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को ग्राम गेल्हापुर के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।