Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, थाना कोतवाली उतरौला पुलिस द्वारा फर्जी बैनामा करने वाले अभियुक्त/अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, थाना कोतवाली उतरौला पुलिस द्वारा फर्जी बैनामा करने वाले अभियुक्त/अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

बलरामपुर थाना उतरौला दिनांक 21.अगस्त.2026 को मोहम्मद इसरार पुत्र मोहम्मद इब्राहिम ग्राम व पोस्ट भिटौरा थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा की लिखित तहरीरी सूचना के आधार पर कि विपक्षीगण 1. धर्मावती देवी पत्नी कौशल कुमार 2. कौशल कुमार पुत्र स्वर्गीय रामधीरज निवासीगण ग्राम किरतापुर अहिरन गाँव थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर, 3. सहाबुद्दीन पुत्र मोहम्मद अमीन निवासीगण ग्राम रामपुर ग्रिन्ट पाली थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर 4. कमालुद्दीन पुत्र सलाहुद्दीन निवासी ग्राम बैदौला सकरा इटई आदम थाना गैण्डास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर द्वारा धर्मावती का आधार कार्ड जो मूल रूप में था को परिवर्तित करते हुए जालसाजी कर कूटरचित तरीके से कंचन मौर्या पत्नी ननकऊ निवासी ग्राम रामपुर ग्रिन्ट थाना सादुल्लानगर तहसील उतरौला जनपद बलरामपुर बनकर प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा नयानगर बूधीपुर रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर में खाता खुलवा कराकर धर्मावती गाटा सं0-825, रकबा 0.32 हेक्टेयर जो ग्राम सभा सलेमपुर तहसील उतरौला में धर्मावती ने कंचन मौर्या बनकर उक्त जमीन को कूटरचित तरीके से फर्जी बैनामा दस्तावेज तैयार करवाकर प्रार्थी के नाम दिनांक 22.मार्च.2022 को बैनामा कर देने के सम्बन्ध में थाना-कोतवाली उतरौला पर मु0अ0सं0-113/2026 धारा- 419,420, 467, 468, 471, 504, 506 IPC बनाम 1.धर्मावती पत्नी कौशल कुमार 2. कौशल कुमार पुत्र स्वर्गीय रामधीरज निवासीगण ग्राम किरतापुर अहिरन गांव थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर 3. कमालुद्दीन पुत्र मोहम्मद अमीन 4.सहाबुद्दीन पुत्र मोहम्मद अमीन निवासीगण ग्राम रामपुर ग्रिन्ट थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर पंजीकृत किया गया। 

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला डाक्टर जितेन्द्र कुमार के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री अवधेश राज सिंह थाना कोतवाली उतरौला बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 08.अक्टूबर.2026 को वरिष्ठ उप निरीक्षक त्रियुगी प्रसाद शर्मा मय हमराहियान उप निरीक्षक श्री हीरालाल, कांस्टेबल पन्नेलाल, महिला कांस्टेबल संज्ञा यादव के द्वारा अभियुक्त/अभियुक्ता 1. अभियुक्त कौशल कुमार पुत्र स्वर्गीय रामधीरज 2. श्री धर्मावती देवी पत्नी कौशल कुमार निवासीगम ग्राम किरतापुर अहिरन गाँव थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को सर्विलांस सेल से प्राप्त लोकेशन के आधार पर नई दिल्ली थाना वजीराबाद से पुलिस बल की मदद से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जनपद बलरामपुर भेजा गया ।