रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना हरैया पुलिस की कार्यवाही, कुर्की के आदेश के बाद फरार चल रहे 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती थाना हरैया पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्यामकांत व क्षेत्राधिकारी हरैया के पर्यवेक्षण में थाना हरैया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना हरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 51/2025 धारा 434/504/506 बीएनएस व मु0अ0सं0 366/2022 धारा 308/323/325/504/506 भा0द0वि0 में वांछित दो अभियुक्त विकास व जोखूराम काफी दिनों से फरार चल रहे थे। माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट निर्गत किया गया था, परन्तु अभियुक्त न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुए और गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार स्थान बदलकर फरार चल रहे थे। जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की (धारा 83 दं0प्र0सं0) की कार्यवाही का आदेश पारित किया गया।
उक्त आदेश के अनुपालन में थाना हरैया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को बनिया जोत से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

