Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना हरैया पुलिस टीम द्वारा कम्पनी के लदे हुए सरिया को डिस्ट्रीब्यूट करने के दौरान बीच रास्ते में ही चोरी से उतार कर रास्ते में पड़ने वाले बिल्डिंग मैटेरियल के दुकान संचालकों एवं सरिया चोरों की मिली भगत से बेचने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी गए 09 बण्डल सरिया (गैलंट ब्राण्ड), रुपये 11,000/- नगद व तीन अदद एंड्राइड मोबाइल बरामद किया गया...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना हरैया पुलिस टीम द्वारा कम्पनी के लदे हुए सरिया को डिस्ट्रीब्यूट करने के दौरान बीच रास्ते में ही चोरी से उतार कर रास्ते में पड़ने वाले बिल्डिंग मैटेरियल के दुकान संचालकों एवं सरिया चोरों की मिली भगत से बेचने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी गए 09 बण्डल सरिया (गैलंट ब्राण्ड), रुपये 11,000/- नगद व तीन अदद एंड्राइड मोबाइल बरामद किया गया

बस्ती थाना हरैया पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ट्रक चालकों द्वारा कम्पनी के लदे हुए सरिया को बीच रास्ते में ही चोरी से उतार कर रास्ते में पड़ने वाले बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों पर दुकान संचालकों एवं सरिया चोरों की मिली भगत से बेचने के संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं०-284/2026 धारा-306 BNS से संबंधित तीन अभियुक्तों यथा क्रमशः 1- हरिओम तिवारी पुत्र हरिवंश कुमार तिवारी, 2- रोहित तिवारी पुत्र भगवान दास तिवारी, 3- रामकेवल पुत्र रामलौट को दिनांक-02.अक्टूबर.2026 को समय करीब 00:15 बजे बिहरा-सेमरहिया मोड़ कस्बा महाराजगंज में स्थित आर०के० ट्रेडर्स की दूकान के पास से गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है |

गिरफ़्तारी/ बरामदगी के आधार पर मु०अ०सं०-284/2026 धारा-306 BNS में धारा-317(2), 317(4) BNS की वृद्धि कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किया गया |  

बरामदगी का विवरण-

1- 09 बण्डल सरिया (गैलंट ब्राण्ड) |

2- रुपये 11,000/- नगद |

3- कुल तीन अदद एंड्राइड मोबाइल (3A-RealMe, 3B-Vivo, 3C-Samsung)


बताते चलें कि दिनांक-01.अक्टूबर.2026 को थाना हरैया पर आवेदक गोरखपुर गैलेंट इस्पात लिमिटेड कंपनी के एच०आर० द्वारा शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुआ कि उनकी कंपनी के कुछ ट्रक चालक कम्पनी के लदे हुए सरिया को बीच रास्ते में ही चोरी से उतार कर रास्ते में पड़ने वाले बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों पर दुकान संचालकों एवं सरिया चोरों की मिली भगत से बेच देने के संबंध में शिकायत मिला, जिस पर एक ट्रक का पीछा कर रहा था तो ज्ञात हुआ कि गोरखपुर-लखनऊ लेन पर ग्राम बिहरा के सामने स्थित आर०के० ट्रेडर्स के संचालक 3-राम केवल वर्मा पुत्र रामलौट व 4-रत्नेश वर्मा पुत्र रामकेवल वर्मा निवासीगण  तेनुआ थाना हरैया जनपद बस्ती व 5-शनि निषाद पुत्र दयाराम निषाद निवासी त्रिलोकपुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती द्वारा ट्रक नं०UP41AT6337 के चालक 1-हरिओम तिवारी पुत्र हरिवंश कुमार तिवारी व ट्रक कंडक्टर/ खलासी 2-रोहित तिवारी पुत्र भगवान दास को शामिल कर बिहरा स्थित आर०के० ट्रेडर्स पर कुल नौ बण्डल सरिया (गैलेण्ट ब्राण्ड) ट्रक से चोरी कर नीचे उतार आर०के० ट्रेडर्स के सामने जमीन पर रखा हुआ है, जिस पर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं०-284/2026 धारा-306 BNS पंजीकृत कर विवेचनात्मक व अन्य आवश्यक कार्यवाही के क्रम में संबंधित तीन अभियुक्तों यथा क्रमशः 1- हरिओम तिवारी पुत्र हरिवंश कुमार तिवारी, 2- रोहित तिवारी पुत्र भगवान दास तिवारी, 3- रामकेवल पुत्र रामलौट को दिनांक-02.अक्टूबर.2026 को समय करीब 00:15 बजे बिहरा-सेमरहिया मोड़ कस्बा महाराजगंज में स्थित आर०के० ट्रेडर्स की दूकान के पास से गिरफ्तार कर गिरफ़्तारी/ बरामदगी के आधार पर मु०अ०सं०-284/2026 धारा-306 BNS में धारा-317(2), 317(4) BNS की वृद्धि कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |