रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में उनके चित्र का अनावरण व माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा, अहिंसा तथा संवैधानिक मूल्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई
बलरामपुर आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में उनके चित्र का अनावरण व माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा, अहिंसा तथा संवैधानिक मूल्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, त्याग एवं स्वच्छता के आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज एवं राष्ट्र को सत्य, अहिंसा और सद्भाव की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। सत्य, अहिंसा, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों को अपने जीवन एवं कार्यप्रणाली में आत्मसात करना ही महात्मा गांधी जी के प्रति सच्चा सम्मान है।
इसी क्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया। उनके प्रसिद्ध संदेश “जय जवान, जय किसान” का उल्लेख करते हुए राष्ट्र निर्माण में जवानों एवं किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने आचरण एवं कार्यप्रणाली में अपनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनसेवा के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन/ उतरौला डॉ जितेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



