रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न
गोरखपुर डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं जिला कार्यकारिणी का चुनाव जिला चिकित्सालय स्थित न्यू ओपीडी हॉल में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में फार्मासिस्ट सदस्यों ने उत्साहपूर्वक मतदान किया।
अध्यक्ष पद के चुनाव में आनंद कुमार मिश्रा ने अपने निकटतम प्रत्याशी प्रवीण कुमार शाही को 40 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की। आनंद कुमार मिश्रा को 80 मत, जबकि प्रवीण कुमार शाही को 40 मत प्राप्त हुए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार सिंह ने अभिनंदन चौधरी को 35 मतों से पराजित किया। अजय कुमार सिंह को 71 तथा अभिनंदन चौधरी को 34 मत मिले।
उपाध्यक्ष पद पर मुकेश मिश्रा ने मंजेश कुमार को 16 मतों से पराजित किया। मुकेश मिश्रा को 62 तथा मंजेश कुमार को 46 मत प्राप्त हुए।
मंत्री पद पर बृजेश कुमार गुप्ता ने नित्यानंद को 38 मतों से पराजित किया। बृजेश कुमार गुप्ता को 83 तथा नित्यानंद को 45 मत प्राप्त हुए।
वहीं संगठन मंत्री पद पर रविंद्र गुप्ता, संयुक्त मंत्री पद पर संतोष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर विजय कुमार मिश्रा तथा संप्रेक्षक पद पर आनंद प्रकाश सैनी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव प्रक्रिया को प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से चुनाव पर्यवेक्षक एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा तथा चुनाव अधिकारी एवं फार्मेसी काउंसिल सदस्य शंकर पटेल ने संपन्न कराया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के पश्चात नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकता, फार्मासिस्ट हितों की रक्षा, पारदर्शिता तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
अधिवेशन में उपस्थित फार्मासिस्ट सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करने की अपेक्षा व्यक्त की।

