Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सार्वजनकि स्थल पर नशा कर हुडदंग मचाने वाले 03 व्यक्तियों को शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत धारा 170/126/135 BNSS के अन्तर्गत किया गया गिरफ्तार..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सार्वजनकि स्थल पर नशा कर हुडदंग मचाने वाले 03  व्यक्तियों को शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत धारा 170/126/135 BNSS के अन्तर्गत किया गया गिरफ्तार

बस्ती थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तीन व्यक्तियों 1.सनी कुमार पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला बेलवाडाडी थाना कोतवाली बस्ती उम्र- 20 वर्ष 2.अरुन कुमार नाऊ पुत्र राजेश कुमार नाऊ निवासी मोहल्ला जयपुरवा थाना कोतवाली बस्ती उम्र- 19 वर्ष व 3. संतोष पुत्र गनपत साकिम कम्पनी बाग शिवमंदिर के बगल गली में थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र- 26 वर्ष को अन्तर्गत धारा 170/126/135 BNSS में गिरफ्तार कर बाद विधिक कार्यवाही माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

बताते चलें कि उप निरीक्षक अय्यूब खाँ मय हमराह कांस्टेबल अभिषेक यादव व कांस्टेबल आदित्य सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र में था कि गस्त करते हुए राजकीय इण्टर कॉलेज बस्ती के गेट नंबर 2 पर पहुँचा तो 1.सनी कुमार पुत्र राजकुमार प्रसाद उम्र 20 वर्ष निवासी मोहल्ला जयपुरवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती 2.अमन कुमार नाऊ पुत्र राजेश कुमार नाऊ उम्र करीब 19 वर्ष निवासी मोहल्ला जयपुरवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती के निवासी रोड से गुजरने वाले व्यक्तियों को गेट नंबर 2 राजकीय इण्टर कॉलेज से जोर जोर से आपस में एक दूसरे को गाली-गुप्ता दे रहे थे। उप निरीक्षक व हमराही कांस्टेबल द्वारा समझाया-बुझाया गया तो आने जाने वाले व्यक्तिओ  से अनावश्यक वाद-विवाद करते हुए  जोर-जोर से चिल्लाने लगे,  जिससे लग रहा था कि कोई अप्रिय कारित कर सकतें है । शान्ति भंग की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170 B.N.S.S. में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी समय करीब 22.55 बजे की गयी । तथा उप निरीक्षक रतीश चंचल पाण्डेय मय हमराह चीता एक के कर्मचारीगण कांस्टेबल देवेन्द्र गुप्ता , कांस्टेबल आदित्य वर्मा के देखभाल क्षेत्र, जांच प्रार्थना पत्र, चेकिंग संदिग्ध में भ्रमणशील थे कि सूचना मिली की एक व्यक्ति कम्पनी बाग चौराहे पर खड़ा होकर नशे की हालत में आने जाने वाले राहगीरों से अभद्रता कर रहा है । इस सूचना पर उप निरीक्षक मय हमराह कर्मचारीगण के साथ कम्पनी बाग पंहुचकर देखा की एक व्यक्ति नशे की हालत में बीच सड़क पर खड़ा होकर हल्ला मचा रहा था जिसको काफी समझाया बुझाया गया परन्तु अपनी हरकत से बाज नही आ रहा था और उत्तेजित होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा नाम पता पूछने पर अपना नाम सन्तोष पुत्र गनपत साकिम- कम्पनीबाग़ शिव मंदिर गली थाना कोतवाली जनपद बस्ती बताया मौके पर तमाम व्यक्ति इकट्ठा हो गये । उपरोक्त व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर चिल्लाते हुए आमदा फौजदारी हो गया जिससे शांतिभंग होने की प्रबल सम्भावना बन गयी । शान्ति व्यवस्था दृष्टिगत रखते हुए सन्तोष उपरोक्त को समय करीब 08.30 बजे अन्तर्गत धारा 170, 135, 126 BNSS गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण- 

1. सनी कुमार पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला बेलवाडाडी थाना कोतवाली बस्ती उम्र- 20 वर्ष ।

2. अरुन कुमार नाऊ पुत्र राजेश कुमार नाऊ निवासी मोहल्ला जयपुरवा थाना कोतवाली बस्ती उम्र 19 वर्ष ।

3. संतोष पुत्र गनपत सा0 कम्पनी बाग शिवमंदिर के बगल गली में थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र 26 वर्ष ।