Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक बस्ती/क्षेत्राधिकारी सदर के साथ पुलिस लाईन बस्ती में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि1 अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया गया...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती

पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक बस्ती/क्षेत्राधिकारी सदर के साथ पुलिस लाईन बस्ती में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि1 अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया गया

बस्ती भारत के लौह पुरुष एवं एकीकरण के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आज दिनांक 31.अक्टूबर.2026 को पुलिस लाइन बस्ती में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति समर्पण को मजबूत करना था, जो सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरित है।  कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण से हुई, जिसमें पुलिस अधीक्षक बस्ती के नेतृत्व में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं रिक्रूट्स ने भाग लिया। इसके पश्चात, उपस्थित क्षेत्राधिकारियों, रिक्रूट आरक्षियों एवं अन्य सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए सदा तत्पर रहेंगे तथा अपने देशवासियों में इस भावना का प्रसार करेंगे तथा सरदार पटेल के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक सद्भाव एवं राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाएंगे। पुलिस अधीक्षक बस्ती ने इस अवसर पर सभी को सरदार पटेल जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा संकल्प लिया कि बस्ती पुलिस हमेशा राष्ट्र सेवा में अग्रणी बनेगी।