रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना सादुल्ला नगर बलरामपुर साइबर हेल्पडेस्क पुलिस द्वारा साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित को खोई हुई धनराशि 12,000-/₹ वापस कराई गई
बलरामपुर थाना सादुल्लानगर आवेदक श्री मोहम्मद आरिफ पुत्र अकबर अली, निवासी परसेण्डीपुरवा, जनपद सीतापुर, उत्तर प्रदेश, हाल पता अहिरौला, थाना सादुल्लानगर, जनपद बलरामपुर द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र की जाँच की गई। जाँच में ज्ञात हुआ कि आवेदक के दोस्त का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर, स्वयं को विदेश में फँसा हुआ बताकर तथा वहाँ से निकलने के लिए मदद माँगने के नाम पर आवेदक के साथ साइबर ठगी की गई थी। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (https://cybercrime.gov.in / https://cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी के पीड़ितों की धनराशि वापस कराने हेतु चलाए जा रहे निरंतर प्रभावी अभियान के क्रम में-
थाना सादुल्लानगर की साइबर हेल्पडेस्क पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण को गंभीरता से लिया गया। साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा तकनीकी जांच एवं संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर पीड़ित के खाते से निकाली गई धनराशि को साइबर ठग के खातों में होल्ड कराया गया। इसके उपरांत संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय कर ₹12,000 की संपूर्ण धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
साइबर पुलिस टीम—
1. थानाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र वर्मा
2. म0उ0नि0 तेजल पटेल
3. का0 मुरारी लाल
4. का0 अमित कुमार
बलरामपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना देरी किए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा आधिकारिक नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in , https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। नागरिक किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना OTP, बैंकिंग पासवर्ड, PIN अथवा अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा न करें और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहें।
