रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
बिग ब्रेकिंग न्यूज़ सन्तकबीरनगर
पत्रकार राहुल त्रिपाठी को थाने बुलाकर जबरन ले जाने, ₹6,400 लेने व ₹20 हजार मांगने का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर गरमाया मामला..
⚫️DIG बस्ती को राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह का पत्र—मोतीलाल, हरिप्रसाद, संजय प्रसाद व थाना प्रभारी अमित कुशवाहा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की मांग..
⚫️जिलाधिकारी संतकबीरनगर को IGRS के माध्यम से शिकायत भेजकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग, लोक सेवकों के विरुद्ध माननीय न्यायालय में याचिका दायर करने की अनुमति भी मांगी...
⚫️कार्रवाई नहीं हुई तो जल्द न्यायालय की शरण लेने की तैयारी, 13 सितंबर की शिकायत पर अब तक कार्रवाई न होने पर राहुल सिंह ने उठाए सवाल.....
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने पत्रकार राहुल त्रिपाठी को कथित रूप से थाना दुधारा बुलाकर जबरन ले जाने, उनके साथ अभद्रता करने, जेब में रखे ₹6,400 लेने तथा ₹20 हजार की कथित मांग किए जाने के मामले में पुलिस उप महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र को पत्र भेजकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है राहुल सिंह ने कहा है कि पूर्व में 13 सितंबर 2026 को शिकायत दिए जाने के बावजूद संबंधित पुलिसकर्मियों एवं थाना प्रभारी के विरुद्ध अब तक कार्रवाई नहीं की गई है....
⚫️शिकायत के अनुसार राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ से जुड़े पत्रकार राहुल त्रिपाठी पुत्र रमेशचन्द्र त्रिपाठी, निवासी ग्राम पिपरा, पोस्ट बोरव्यास, थाना धर्मसिंहवा, जनपद संतकबीरनगर को 12 सितंबर 2026 की रात करीब 8:40 बजे थाना दुधारा से फोन कर थाने आने के लिए कहा गया। राहुल त्रिपाठी द्वारा बुलाने का कारण पूछे जाने पर कथित रूप से स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।...
आरोप है कि रात करीब 9:09 बजे जब राहुल त्रिपाठी संतकबीरनगर फिलिंग स्टेशन, पिपरा हंकार (दुधारा) पर राहुल सिंह से फोन पर बात कर रहे थे, उसी दौरान पुलिसकर्मी मोतीलाल, हरिप्रसाद और संजय प्रसाद वहां पहुंचे और अधिकारी द्वारा बुलाए जाने की बात कहकर उन्हें अपने साथ थाने ले गए....
⚫️शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राहुल त्रिपाठी द्वारा थाने ले जाने का कारण पूछने पर उनके साथ कथित रूप से गाली-गलौज की गई आरोप के मुताबिक उनकी जेब में रखे ₹6,400 छिन लिए तथा मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर अपने पास जबरन लिया गया इसके बाद कथित रूप से ₹20 हजार की मांग की गई और पैसे नहीं मिलने तक छोड़ने से इनकार किया गया....
⚫️शिकायत में यह भी कहा गया है कि बाद में राहुल त्रिपाठी का मोबाइल चालू कर उनके पिता रमेशचन्द्र त्रिपाठी से पैसे मंगाने के लिए बातचीत कराई गई। साथ ही किसी अन्य व्यक्ति को जानकारी देने पर राहुल त्रिपाठी को नहीं छोड़ने की कथित धमकी दी गई....
⚫️राहुल सिंह के अनुसार जब उन्होंने थाना प्रभारी अमित कुशवाहा से फोन पर राहुल त्रिपाठी के संबंध में जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि राहुल त्रिपाठी को पूछताछ के लिए लाया गया है....
⚫️इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस महानिदेशक को दिए जाने के पश्चात रात करीब 1:30 बजे राहुल त्रिपाठी को छोड़े जाने का आरोप है...
⚫️13 सितंबर की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप..
⚫️राहुल सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में 13 सितंबर 2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन शिकायत में नामित पुलिसकर्मियों मोतीलाल, हरिप्रसाद, संजय प्रसाद तथा थाना प्रभारी अमित कुशवाहा के विरुद्ध अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई....
⚫️उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोक सेवकों के विरुद्ध कानून के अनुसार मुकदमा दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए...
⚫️जिलाधिकारी संतकबीरनगर को IGRS से शिकायत की तैयारी...
⚫️राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि अब जिलाधिकारी संतकबीरनगर को IGRS के माध्यम से शिकायत भेजकर पूरे प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराने, निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले लोक सेवकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जाएगी...
⚫️लोक सेवकों के विरुद्ध न्यायालय जाने की अनुमति की मांग..
⚫️राहुल सिंह ने DIG बस्ती को भेजे पत्र में यह भी मांग की है कि यदि विभागीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होती है तो संबंधित लोक सेवकों के विरुद्ध माननीय न्यायालय में विधि सम्मत याचिका/प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत करने की अनुमति प्रदान की जाए...
⚫️ उन्होंने कहा कि IGRS शिकायत के बाद भी यदि मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच नहीं की जाती है तो उपलब्ध कानूनी उपायों के तहत सक्षम न्यायालय की शरण ली जाएगी...
⚫️उन्होंने कहा कि न्यायालय के समक्ष उपलब्ध साक्ष्यों और अभिलेखों के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की जाएगी...
⚫️कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय में अपील
राहुल सिंह ने कहा कि पत्रकार राहुल त्रिपाठी के मामले में संगठन कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगा...
⚫️यदि संबंधित अधिकारियों द्वारा समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जाती है तो सक्षम न्यायालय में याचिका दायर कर मुकदमा दर्ज कराने एवं पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की जाएगी....
