Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गांजा तस्करी पर राजघाट पुलिस का बड़ा प्रहार! 2.495 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

गांजा तस्करी पर राजघाट पुलिस का बड़ा प्रहार!

2.495 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

गोरखपुर थाना राजघाट नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजघाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल दो किलो चार सौ पन्चानवे ग्राम अवैध गांजा बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष राजघाट गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 अक्टूबर की शाम चेकिंग के दौरान कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मदन लाल पुत्र मोहन लाल, निवासी डोमरा बरदिहवा, थाना पनियरा, महराजगंज के रूप में हुई, जिसके कब्जे से एक किलो एक सौ पन्चानवे ग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं दूसरे आरोपी करन पुत्र स्व. छोटेलाल, निवासी अमरुदमंडी चकरा अव्वल, थाना राजघाट, गोरखपुर के पास से एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 176/2026, धारा 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत पुलिस ने बीस से पच्चीस हजार रुपये बताई है। दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नशे के कारोबार पर शिकंजा-

राजघाट पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस टीम अब यह भी पता लगाने में जुट सकती है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका है या नहीं।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी रोहित कुमार, महिला उपनिरीक्षक पूनम सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।