Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बहराइच पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही 304 ग्राम नाजायज स्मैक (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत ₹1.5 करोड़) बरामद ...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

बहराइच पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही 304 ग्राम नाजायज स्मैक (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत ₹1.5 करोड़) बरामद 

02 शातिर अपराधी गिरफ्तार (01 हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर अपराधी व 01 महिला तस्कर) अभियुक्त रियाज टाइल्स बिक्री की आड़ में करता था स्मैक बिक्री का अवैध कारोबार 

01 स्कॉर्पियो, 02 मोटरसाइकिल, 05 मोबाइल, 01 कैमरा, ₹31210 भारतीय मुद्रा व 25 रुपये नेपाली मुद्रा, 02 डेबिट कार्ड, आधार, पैन, डीएल बरामद
                                                                                                                                      
बहराइच थाना रुपईडीहा श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस व स्वॉट की संयुक्त टीम को मिली सफलता ।

बताते चलें कि दिनांक 05.अक्टूबर.2026 को थाना रुपईडीहा पुलिस व स्वॉट/सर्विलांस की संयुक्त टीम को मुखबिर से थाना क्षेत्रान्तर्गत चकिया रोड स्थित एक टाइल्स की दुकान पर मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के संबंध में सूचना प्राप्त हुई । प्राप्त सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। पूछताछ में महिला की पहचान पूनम वर्मा पत्नी नरेन्दर कुमार वर्मा पुत्री श्रीराम वर्मा निवासिनी किशुनदासपुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी उम्र 33 वर्ष तथा पुरुष की पहचान रियाज अली उर्फ रियाज बाबा पुत्र रमजान अली निवासी चकिया रोड वार्ड नं0 09 नगर पंचायत रूपईडीहा थाना रूपईडीहा बहराइच उम्र 31 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान रियाज की दुकान के काउंटर से 294 ग्राम तथा महिला के कब्जे से 10 ग्राम, कुल 304 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद हुई । 

पूछताछ में पूनम वर्मा द्वारा बताया गया कि वह बाराबंकी से स्मैक लाकर रियाज अली को बेचती है जिसके पैसे बकाया थे, बकाया पैसे लेने एवं नए माल का नमूना दिखाने के लिए वह रुपईडीहा आई थी । रियाज अली द्वारा भी अपनी टाइल्स की दुकान से चोरी-छिपे थोक में स्मैक की बिक्री किए जाने की बात स्वीकार की गई। पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा पर मु0अ0सं0 272/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया।