Hot Posts

6/recent/ticker-posts

वाराणसी इलाहाबाद और मेरठ के एसएसपी एवं सीबीआई के पूर्व निदेशक रहे पूर्व डीजी वरिष्ठ आईपीएस डॉक्टर त्रिनाथ मिश्रा का निधन...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

वाराणसी इलाहाबाद और मेरठ के एसएसपी एवं सीबीआई के पूर्व निदेशक रहे पूर्व डीजी वरिष्ठ आईपीएस डॉक्टर त्रिनाथ मिश्रा का निधन

गाजियाबाद 1965 बैच के रिटायर IPS अधिकारी डॉ. त्रिनाथ मिश्रा का गाजियाबाद में निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में वाराणसी, इलाहाबाद और मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत एडीजी पीएसी मुख्यालय जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। अपने गौरवपूर्ण सेवाकाल में उन्होंने मणिपुर के पुलिस महानिदेशक, एसपीजी निदेशक, सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के निदेशक, सीबीआई निदेशक और सीआरपीएफ महानिदेशक जैसे महत्वपूर्ण दायित्व भी निभाए।

डॉक्टर त्रिनाथ मिश्रा की कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और पुलिस सेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से पुलिस परिवार ने एक अनुभवी और गौरवशाली अधिकारी को खो दिया है। यह सम्पूर्ण पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।