Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शिक्षक निर्वाचन: ध्रुव कुमार त्रिपाठी समेत 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, भारी सुरक्षा के बीच कमिश्नरी में रही गहमागहमी...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

शिक्षक निर्वाचन: ध्रुव कुमार त्रिपाठी समेत 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, भारी सुरक्षा के बीच कमिश्नरी में रही गहमागहमी

गोरखपुर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान मंडलायुक्त न्यायालय परिसर में भारी गहमागहमी रही। रिटर्निंग ऑफिसर एवं मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह के समक्ष ध्रुव कुमार त्रिपाठी और डॉ. राकेश सिंह समेत कुल 13 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन सेट दाखिल किए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा।

इन प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे शिक्षक निर्वाचन के लिए नामांकन करने वालों में ध्रुव कुमार त्रिपाठी, डॉ. राकेश सिंह, सतपाल सिंह, निरंकार राम त्रिपाठी, राम प्रताप राम, अजीत कुमार सिंह, श्रीमती संगीता सिंह, देव भास्कर तिवारी, दिनेश कुमार मिश्र, शिव श्याम यादव और पंकज कुमार समेत 13 प्रत्याशी शामिल रहे। डॉ. राकेश सिंह ने अपना नामांकन किया, जबकि ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने दूसरे सेट का नामांकन भी दाखिल किया। इस दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर व अपर आयुक्त प्रशासन जय प्रकाश, अपर आयुक्त न्यायिक राजेश श्रीवास्तव तथा अजय राय भी मौजूद रहे।

सुरक्षा रही अभेद्य, नोडल अफसरों ने संभाली कमान नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। पूरी व्यवस्था पर एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार लगातार पैनी निगाह बनाए रखे थे। वहीं सुरक्षा की कमान संभाल रहे नोडल एसपी अपराध अयोध्या प्रसाद सिंह और नोडल एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने खुद मोर्चा संभाल रखा था।

निर्वाचन आयोग के तय प्रोटोकॉल के तहत प्रवेश द्वार से लेकर नामांकन कक्ष तक केवल प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया गया। बिना अनुमति के किसी भी बाहरी व्यक्ति या अनावश्यक भीड़ को अंदर नहीं जाने दिया गया। पुलिस और प्रशासन की इस जबरदस्त मुस्तैदी के चलते परिसर में हलचल के बावजूद पूरी नामांकन प्रक्रिया बेहद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।