Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना छावनी पुलिस द्वारा गणेश विसर्जन के दौरान निर्धारित ध्वनि मानकों से अधिक ध्वनि में डीजे बजाने वाले डीजे संचालकों के डीजे उपकरण के जप्तीकरण की गई कार्रवाई....

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना छावनी पुलिस द्वारा गणेश विसर्जन के दौरान निर्धारित ध्वनि मानकों से अधिक ध्वनि में डीजे बजाने वाले डीजे संचालकों के डीजे उपकरण के जप्तीकरण की गई कार्रवाई

बस्ती थाना छावनी विगत दिनों गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान थाना छावनी क्षेत्र में निर्धारित ध्वनि मानकों से अधिक ध्वनि में डीजे बजाए जाने के संबंध में पुलिस द्वारा जांच के दौरान निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित डीजे संचालकों के विरुद्ध दिनांक 30.सितम्बर.2026 को मु0अ0सं0 201/2026 के अंतर्गत धारा 270, 292 बीएनएस के तहत थाना छावनी जनपद बस्ती पर मुकदमा पंजीकृत किया गया एवं प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 05.अक्टूबर.2026 को उप निरीक्षक श्री सुरेन्द्र यादव मय टीम द्वारा सम्बन्धित डीजे संचालकों के चार अदद साउण्ड, तीन अदद हार्न एवं एक अदद मिक्सर मशीन को सीज किया गया। उक्त प्रकरण में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों 1.अखिलेश पुत्र बम्बहादुर 2.सुजीत पुत्र सीतासरण कन्नौजिया निवासीगण थानाखास थाना हरैया जनपद बस्ती एवं 3. मनोज पुत्र मिठाईलाल निवासी देव्या गंगाराम थाना हर्रैया जनपद बस्ती के विरुद्ध धारा 126/135 BNSS की कार्यवाही की गयी एवं आवश्यक विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा सभी डीजे संचालकों एवं आयोजकों को निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करने तथा ध्वनि प्रदूषण न फैलाने हेतु निर्देशित किया गया है ।

थाना छावनी पुलिस द्वारा सभी डीजे संचालकों एवं आयोजकों से अपील करती है कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करें। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित की विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।