रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पूर्व माध्यमिक विद्यालय संझाई नगर क्षेत्र गोरखपुर में उत्साहपूर्वक हुआ खेलकूद प्रतियोगिता (खो-खो व कबड्डी) का आयोजन
गोरखपुर 7 अक्टूबर 2026 पूर्व माध्यमिक विद्यालय संझाई नगर क्षेत्र गोरखपुर के प्रांगण में आज बुधवार को भव्य खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान बालक एवं बालिका वर्ग के बीच खो-खो और कबड्डी के रोमांचक मुकाबले संपन्न हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य संदर्भ समूह (SRG) के श्री राकेश दुबे जी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रंजना पाठक शुक्ला के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में कराया गया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत बालक वर्ग में खो-खो के लिए 'टीम A' एवं 'टीम B' के मध्य कड़ा मुकाबला हुआ। इसी प्रकार बालिका वर्ग में भी खो-खो की 'टीम A' और 'टीम B' ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने पूरे जोश व अनुशासन के साथ प्रतिभाग सुनिश्चित की।
मैचों के निष्पक्ष व सफल संचालन में निर्णायक (रेफरी) की भूमिका अनुदेशक श्री टिंकू जायसवाल जी, श्री देवेंद्र जी एवं श्री सुरेंद्र जी ने बखूबी निभाई।



