Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मिशन शक्ति की मुहिम: शिवानी पाठक बनीं एक दिन की कोतवाल थाने में फरियादियों की सुनी समस्या,पति पत्नी के विवाद का कराया निस्तारण...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

मिशन शक्ति की मुहिम: शिवानी पाठक बनीं एक दिन की कोतवाल थाने  में फरियादियों की सुनी समस्या,पति पत्नी के विवाद का कराया निस्तारण

बहराइच फखरपुर बहराइच बालिकाओं और छात्राओं के मन से पुलिस का भय दूर करने तथा उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से योगी सरकार की पहल के तहत छात्रा को एक दिन का फखरपुर थाना प्रभारी बनाया गया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा शिवानी पाठक गजाधरपुर बसंता को एक दिन का कोतवाल बनाया गया। इस दौरान फखरपुर इंस्पेक्टर रामकुमार राजभर एसआई अशोक वर्मा की अध्यक्षता में चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तहत महिलाओं बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बनाई गई थाना प्रभारी शिवानी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया और अपनी गाड़ी से रिसिब कर थाना प्रांगण में महिला हेल्प डेस्क प्रसासनिक भवन रजिस्टर नम्बर चार की जांच कर समस्त पुलिस अधिकीकरियो के साथ बैठक कर अपना परिचय दिया इस मौके पर समस्त अधिकारी  मौजूद रहे।

 शिवानी पाठक ने कोतवाली की कुर्सी पर बैठकर पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान हैबत पुर निवासी सुमन पत्नी अर्जुन के पति पत्नी विवाद आया जिसे तत्काल प्रभाव से सुनकर दोनों में सुलह समझौता कराया कोठवल निवासी रानी देवी के गांव का विवाद आया कचना पुर निवासी सुषमा देवी सूरज पाल निवासी मुड़िया भीलोरा सुसीला निवासी अली नगर आदि के  दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले का निस्तारण कराया।

इंस्पेक्टर रामकुमार राजभर की मौजूदगी में शिवानी ने पुलिस की जिम्मेदारियों और शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को करीब से जाना और अपने पर गर्व महसूस करते हुए एसओ का धन्यवाद किया।एसओ रामकुमार राजभर ने बताया इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और बिना किसी भय के अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भर बनाना है।