रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
नवरात्रि त्योहार को शांतिपूर्ण रुप से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा थाना कसया क्षेत्र में मां दुर्गा पंडालों, विसर्जन स्थलों तथा संबंधित मार्गों का किया गया निरीक्षण एवं पैदल गश्त
कुशीनगर जनपद कुशीनगर में नवरात्रि त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से चाक-चौबन्द कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा थाना कसया क्षेत्रांतर्गत स्थित मां दुर्गा पंडालों, विसर्जन स्थलों तथा संबंधित रूटों का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने विभिन्न पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था तथा आपातकालीन निकास मार्गों आदि का जायजा लिया। साथ ही विसर्जन स्थलों एवं विसर्जन मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था का भी सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित क्षेत्रों में पैदल गश्त भी की तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि नवरात्रि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए, इसके लिए सतर्कता बरतते हुए चौकस ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। पंडालों के आसपास एवं विसर्जन मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखा जाए तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाई रखी जाए।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
जनपद पुलिस द्वारा नवरात्रि त्योहार को पूर्ण शांति एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराने के लिए समस्त आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गई हैं।





