Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा त्योहार को सकुशल व सौहार्दपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु चौकी गनेशपुर में प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज द्वारा आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा त्योहार को सकुशल व सौहार्दपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु चौकी गनेशपुर में प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज द्वारा आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक

बस्ती थाना वाल्टरगंज आज दिनांक 09.अक्टूबर.2026 को पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकांत के निर्देशन में श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी महोदया सदर बस्ती सुश्री मानसी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार राय द्वारा चौकी गनेशपुर में आगामी त्योहार दुर्गा पूजा एवं दशहरा को सकुशल, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, दुर्गा पूजा पंडाल/आयोजक समितियों के पदाधिकारियों, बिजली विभाग नगर पंचायत गणेशपुर के कर्मचारियों तथा डिजिटल वोलेंटियर्स के साथ गोष्ठी की गई।

बैठक के मुख्य बिंदु एवं निर्देश-

परंपरागत आयोजन सभी आयोजकों को निर्देशित किया गया कि त्यौहार को पारंपरिक एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। किसी भी दशा में परंपरा से हटकर कोई नया कार्य या जुलूस का मार्ग परिवर्तन न किया जाए।

सुरक्षा व व्यवस्था  पूजा पंडालों में सुरक्षित बिजली व्यवस्था,अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम बालू,पानी रखने हेतु, सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु तथा स्वयंसेवकों (वालंटियर्स) की तैनाती तथा दुर्गापूजा समिति का गठन कर उनको अपने दायित्वों से अवगत कराना सुनिश्चित करने हेतु के निर्देश दिए गए।

डी0जे0 व ध्वनि प्रदूषण  शासन एवं माननीय न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित ध्वनि सीमा में ही लाउडस्पीकर/डी0जे0 बजाने की सख्त ताकीद की गई ।

प्रतिबंध शस्त्र प्रदर्शन, अश्लील/भड़काऊ गीत बजाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा, तथा इस तरह के कृत्य में पाये जाने पर पूर्ण रूप से आयोजन समिति की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

सहयोग की अपील  आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु समस्त सम्भ्रान्त व्यक्तियों तथा आयोजकों से अपील किया गया तथा किसी प्रकार की समस्या या विवाद पाये जाने पर तत्काल पुलिस को सूचित करना सुनिश्चित करें।

नशा मुक्त विसर्जन पीस कमेटी मिटिंग के दौरान दुर्गा प्रतिमा आयोजन समिति से नशा मुक्त विसर्जन कराये जाने हेतु अपील किया गया। 

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं संभ्रांत नागरिकों से त्योहार के दौरान प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने हेतु अपील किया गया। शांति समिति की बैठक मुझ प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में चौकी गनेशपुर के अधिकारी कर्मचारीगण की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया।