Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय व समस्त थाना पर राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई।...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय व समस्त थाना पर राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई।

बस्ती आज दिनांक 02.अक्टूबर.2026 को सत्य, अहिंसा, शांति व सद्भाव के प्रतीक “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी” एवं “पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री” जी की जयंती के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बस्ती पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, श्री श्यामकांत द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने उद्बोधन में महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे इन महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लें और उनके द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा, सद्भाव, भाईचारे, परिश्रम तथा सत्मार्ग के रास्ते पर चलें।

कार्यक्रम के दौरान समस्त पुलिसकर्मियों समस्त पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा व सन्मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा हेतु अपना पूर्ण योगदान देने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रुधौली, क्षेत्राधिकारी LIU  व कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इसी प्रकार जनपद बस्ती के समस्त थानों पर प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई तथा महापुरुषों को नमन किया गया।