रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निरीक्षक को प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा कराया गया धारण
बलरामपुर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निरीक्षक यातायात श्री सुभाष मौर्य को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय सेवाओं के लिए अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। उक्त पदक को आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को पुलिस कार्यालय बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय द्वारा धारण कराया गया।
पदक धारण कराने के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय ने सम्मानित निरीक्षक को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि – "यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि सम्पूर्ण बलरामपुर पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है। आपकी कर्तव्यनिष्ठा, लगन एवं जनसेवा की भावना अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हम आपके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना करते हैं तथा आशा करते हैं कि आप भविष्य में भी इसी जोश, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।"
पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को भी इसी प्रकार निष्ठा एवं ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।
गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वाले कर्मचारी का विवरण-
निरीक्षक यातायात- श्री सुभाष मौर्य
