रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
दुर्गा पूजा पर राजघाट पुलिस का सख्त पहरा!
आयोजकों-DJ संचालकों की बैठक में गाइडलाइन जारी, सोशल मीडिया पर भी रहेगी पैनी नजर
गोरखपुर थाना राजघाट आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए राजघाट थाना पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को राजघाट थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना परिसर में क्षेत्र के दुर्गा पूजा आयोजकों, डीजे संचालकों और मूर्तिकारों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस ने शासन द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी देते हुए सभी से नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना निर्धारित स्थानों पर ही की जाएगी। पूजा समितियों को अपने-अपने आयोजन स्थल पर कम से कम 10-10 वालंटियर तैनात करने के निर्देश दिए गए, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस का सहयोग किया जा सके।
बैठक में डीजे संचालकों को भी सख्त हिदायत दी गई कि निर्धारित मानक के अनुरूप ही ध्वनि का प्रयोग करें। अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस ने कहा कि तेज आवाज से बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को परेशानी होने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
राजघाट पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो भीड़ और संवेदनशील स्थानों पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही सोशल प्लेटफॉर्म पर भी पुलिस की पैनी निगाह रहेगी।
धार्मिक उन्माद फैलाने, भड़काऊ पोस्ट करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजघाट थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा ने कहा कि त्योहार सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। पूजा समितियों और आम नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।


