रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के थानों पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर संभ्रांत व्यक्तियों, आयोजकों, डी.जे. संचालकों व मूर्तिकारों के साथ बैठक आयोजित की गई तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। थाना प्रभारियों द्वारा उपस्थित लोगों से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई।इस दौरान शासन द्वारा जारी गाइडलाइन एवं निर्धारित नियमों की जानकारी देते हुए सभी से उनका कड़ाई से पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई। साथ ही, त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया गया।


