रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
आगामी त्यौहारों तथा यातायात माह नवंबर के सुचारू संचालन व जन-जागरूकता के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया
बस्ती पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, सहायक पुलिस अधीक्षक सदर, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक यातायात व भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली अंतर्गत सिविल लाइन से होते हुए बडेवन तक पैदल मार्च निकाला गया।
इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित किया गया तथा यातायात नियमों के पालन करने हेतु बताया गया। महोदय द्वारा बताया गया कि आज जनपद में यातायात माह का शुभारंभ करते हुए आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं व असमय मौतों को कम करना है। धनतेरस से लेकर छठ पर्व तक बाजारों में भारी भीड़ और लोगों का आवागमन रहता है। इसे देखते हुए पुलिस ने बाजारों, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा शहर से लेकर ग्रामीण कस्बों तक लगातार पैदल गश्त की जा रही है, ताकि व्यापारियों और आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया जा सके। गश्त के दौरान नागरिकों से उनकी समस्याओं (जैसे त्यौहारों के नाम पर अवैध वसूली या चंदा, मनबढ़ व जुआरी किस्म के लोगों की शिकायतें) के बारे में जानकारी ली जा रही है ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके। सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को पुख्ता करने के लिए सड़क किनारे स्थित वित्तीय संस्थानों, पेट्रोल पंपों, बैंकों और बड़े शोरूम्स के संचालकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने परिसरों के साथ-साथ कम से कम एक-दो कैमरे सड़क की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भी समर्पित करें, जिससे किसी भी घटना की स्थिति में अपराधियों की आवाजाही और पहचान का सुराग आसानी से मिल सके। बस्ती पुलिस आम जनता की सुरक्षा, सुगम यातायात और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। किसी भी असुविधा या आपात स्थिति में पुलिस तुरंत सहायता के लिए तत्पर है।



