Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ग्राम सभा बिगही के चार होनहार युवाओं का यूपी पुलिस व होमगार्ड में चयन, गांव में खुशी की लहर....

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

ग्राम सभा बिगही के चार होनहार युवाओं का यूपी पुलिस व होमगार्ड में चयन, गांव में खुशी की लहर

कार्यक्रम में ग्राम सेवक एवं प्रशासक प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव (बिगही) ने अपनी ओर से तथा समस्त ग्रामवासियों की तरफ से चारों युवाओं को बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे ग्राम सभा के लिए सम्मान और गौरव की बात है।

 गोरखपुर हरपुर बुदहट खजनी ब्लॉक के ग्राम सभा बिगही के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि गांव के चार होनहार युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और परिश्रम के बल पर उत्तर प्रदेश पुलिस एवं होमगार्ड में स्थान प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है।चयनित अभ्यर्थियों में पंकज यादव पुत्र राजेश, शत्रुघ्न यादव पुत्र ओंकार, रागिनी पुत्री दिलीप यादव एवं पुष्पा पुत्री सोमनाथ चौहान शामिल हैं।

इस उपलब्धि पर ग्राम सभा के गुरुजनों, सम्मानित नागरिकों एवं ग्रामवासियों ने सभी चयनित युवाओं को सम्मानित करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि इन युवाओं की सफलता गांव के अन्य नौजवानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। इस अवसर पर गुरुजन राम आशीष यादव एवं दिलीप यादव सहित सम्मानित ग्रामवासी विंध्याचल यादव, लाला यादव, अमित, अंगद, आदर्श, दिनेश, देवनारायण, अरुण एवं अजय ने सभी चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।