रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना पयागपुर क्षेत्र में अन्तरजनपदीय शातिर अपराधी से बहराइच पुलिस की हुई मुठभेड़
शातिर अपराधी के पैर में लगी गोली घायल अपराधी थाना पयागपुर का हिस्ट्रीशीटर ,अपराधी का जनपद बहराइच एवं अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमों का आपराधिक इतिहास मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच सहित अधिकारीगण मौजूद
बहराइच थाना पयागपुर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय, श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस टीमों का गठन करते हुए चोरियों के अनावरण और अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे । इसी क्रम में आज दिनांक 12/13.नवम्बर.2026 की रात्रि को थाना पयागपुर पुलिस टीम को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे के अंडरपास पुलिया के आगे संदिग्ध/अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति चोरी की घटना कारित करने या चोरी का सामान बेचने की फिराक में निकलने वाला है । इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी पयागपुर मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबन्दी कर रोकने का प्रयास किया गया परन्तु स्वयं को पुलिस टीम से घिरता हुआ देखकर अपराधी द्वारा रेलवे ट्रैक की आड़ लेकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी गई । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा, तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया, गिरफ्तार घायल अपराधी की पहचान बब्बू पुत्र रामप्रसाद निवासी बबया, थाना पयागपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर, एक खोखा कारतूस तीन सौ पन्द्रह बोर, दो जिंदा कारतूस तीन सौ पन्द्रह बोर, चोरी के सफेद धातु के नौ पायल, ग्यारह बिछिया एवं चौदह हजार पांच सौ रुपए नगदी बरामद हुई। घायल अपराधी थाना पयागपुर का हिस्ट्रीशीटर है और उस के विरूद्ध दो दर्जन से अधिक मुकदमे पूर्व से दर्ज है । घायल अपराधी बब्बू ने प्राथमिक पूछताछ में पयागपुर में हाल ही में एक चोरी को करना स्वीकार किया गया ।घायल अपराधी को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है । पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा मौके पर पहुँच कर मौक़ा मुआयना करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए । आगे की कार्यवाही प्रचलित है।



