रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
विसर्जन के दौरान तालाब में डूब रहे व्यक्ति की आरक्षी ने जान बचाई
गोरखपुर थाना पिपराइच दिनांक 11.नवम्बर.2026 को ग्राम पिपरा वसंत, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान विसर्जन ड्यूटी में तैनात आरक्षी अजीत कुमार द्वारा तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए तालाब में डूब रहे एक व्यक्ति की जान बचाई गई।
प्रतिमा विसर्जन के दौरान आकाश पासवान पुत्र अमरजीत पासवान, निवासी रिश्तेदारी ग्राम पिपरा वसंत, लोगों द्वारा मना करने के बावजूद तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात आरक्षी अजीत कुमार तत्काल तालाब में कूद पड़े और आकाश पासवान को सकुशल बाहर निकाल लिया। वर्तमान में आकाश पासवान खतरे से बाहर है।
आरक्षी अजीत कुमार की त्वरित कार्यवाही एवं साहस के फलस्वरूप एक अप्रिय घटना होने से बच गई। आरक्षी के इस सराहनीय कार्य की स्थानीय ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
