रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा दीपावली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में कार्यरत अग्निशमन कर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
बलरामपुर आज दिनांक 04.नवम्बर.2026 को आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा जनपद में कार्यरत अग्निशमन कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि दीपावली पर्व के दौरान सभी अग्निशमन केंद्रों पर अग्निशमन वाहन एवं उपकरण पूर्ण रूप से क्रियाशील अवस्था में रखे जाएं तथा पर्याप्त मात्रा में पानी एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सभी अग्निशमन कर्मी सतर्क एवं अलर्ट मोड में रहें तथा किसी भी अग्निकांड की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त पटाखा बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी अग्निशमन कर्मियों को आपसी समन्वय एवं तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा दीपावली पर्व को सुरक्षित, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


