Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी अनुनय झा ने भी राम मनोहर लोहिया पार्क स्थित सरोवर में...

   रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर 

जिलाधिकारी अनुनय झा ने भी राम मनोहर लोहिया पार्क स्थित सरोवर में सपरिवार मनाया छठ पर्व

महराजगंज 07 नवंबर 2024, जिलाधिकारी अनुनय झा ने सपरिवार मुख्यालय पर लोहिया पार्क स्थित सरोवर पर अस्ताचल सूर्य का पूजन किया। जिलाधिकारी महोदय अपनी माता श्रीमती अलका झा, मौसी श्रीमती आभा झा व अन्य परिवारजनों के साथ ढोल–नगाड़ों के बीच ठेकुआ व चावल के लड्डू, फल समेत अन्य पूजन सामग्री के साथ सूप को बांस की टोकरी में रखकर शाम को पीले रंग के पारंपरिक वस्त्र में राम मनोहर लोहिया स्थित सरोवर पहुंचे।

यहां पर उन्होंने अपनी माता के साथ अस्ताचल सूर्य का विधि–विधान के साथ पूजन किया। इसके बाद जिलाधिकारी महोदय ने सरोवर में स्नान किया और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने अपनी माता के साथ विधिपूर्वक सूर्यदेव का पूजन–अर्चन किया। उनके साथ अन्य लोगों ने भी छठ पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकमंगल और शांति की कामना की और सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा की छठ पर्व की सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। छठ पर्व आस्था का महापर्व है और जनपद के सभी व्रतियों में इसको लेकर अपार उत्साह है। भगवान सूर्य और छठी माता सभी का कल्याण करें, यही कामना है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को भी शांति व व्यवस्था को बनाए रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  सोमेंद्र मीणा भी जिलाधिकारी महोदय को छठ पर्व की शुभकामना देने सरोवर पर पहुंचे। उन्होंने भी सभी जनपदवासियों को छठ पर्व की बधाई दिया।जिलाधिकारी महोदय परिवारजनों के साथ छठ पूजन के तहत प्रातःकाल में फिर से उदयाचल सूर्य की उपासना के लिए सरोवर पर आएंगे।