Hot Posts

6/recent/ticker-posts

महराजगंज जिला कारागार में मनाया गया छठ पर्व..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर 

महराजगंज जिला कारागार में मनाया गया छठ पर्व

महराजगंज जिला कारागार में बंद महिला बंदियों ने विधि–विधान के साथ छठ पूजन किया। जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि कारागार में बंद कुल 12 महिला बंदियों द्वारा छठ पूजन की इच्छा व्यक्त की गई थी। जेल प्रशासन ने उनकी आस्था का सम्मान करते हुए उनके लिए जेल मैनुअल का पालन करते हुए छठ पूजन के समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया। व्रती बंदियों के लिए जेल परिसर में अस्थायी सरोवर का निर्माण किया गया। उनके लिए आवश्यक समस्त पूजन सामग्रियों का इंतजाम किया गया और जेल प्रशासन के अधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति में महिला बंदियों ने अस्ताचल सूर्य का विधि–विधान के साथ पूजन किया। व्रती महिला बंदियों में सुनीता पत्नी मोतीचन्द्र , सम्भा पत्नी अवधेश, शारदा पत्नी धनलाल, शकुन्तला पत्नी विरेन्द्र, सरोज पत्नी शम्भू, कमला पत्नी विजयनाथ , सीमा पत्नी दरोगा, कौशल्या पत्नी मोती, राजेश्वरी पत्नी राजकुमार, रानी पत्नी भगवान द‌याल, शीला पत्नी कोईल और शांति पत्नी दिनेश ने छठ पूजन किया।