रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
छठ महापर्व के संध्या बेला पर श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब
महराजगंज जिले के परतावल नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्वतंत्रता सेनानी नगर में प्राचीन शिव मन्दिर के प्रांगण में स्थित प्राचीन सरोवर में आज छठ महापर्व के पावन अवसर पर संध्या बेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर नमक किया। यह मनमोहक दृश्य देखने के लिए बड़े हर्षउल्लास के साथ छठ घाट पर हजारों की संख्या में लोग देखने के लिए आतुर दिखे। महिलाएं पारंपरिक व्रत धारण कर दिनभर निर्जला रहकर सूर्यास्त के समय घाटों पर पहुंची हैं। उनके साथ परिवारजन भी इस पवित्र अनुष्ठान में सम्मिलित होते नजर आए, जो उत्साह और भक्तिभाव का वातावरण निर्मित करता रहा। संध्या अर्घ्य के समय घाटों पर महिलाएं एक विशेष विधि के अनुसार पूजा करती नजर आई। बांस की टोकरियों में ठेकुआ, फल, गन्ना, नारियल और अन्य प्रसाद सामग्री के साथ वे सूर्य देवता और छठी मैया को अर्घ्य दी। घाटों पर भक्तों के गीत-भजन गूंज रहे थे, जो पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया था। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने घाटों पर विशेष प्रबंध किए हैं। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात हैं और स्वयंसेवक भी घाटों पर श्रद्धालुओं की सहायता कर रहे हैं। छठ महापर्व की इस बेला में चारों ओर आस्था और समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला। इस पर्व का मुख्य उद्देश्य सूर्य देव से आशीर्वाद प्राप्त करना और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करना है। संध्या अर्घ्य के बाद अगले दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा, जिसके साथ छठ महापर्व का विधिपूर्वक समापन होगा।
