रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
सलमान खान को धमकी देने वाला आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार; पांच करोड़ की फिरौती भी मांगी थी
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में कर्नाटक से बिकाराम जलाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई का भाई होने का दावा करने वाला आरोपी बिकाराम जलाराम बिश्नोई राजस्थान के जालौर जिले का मूल निवासी है।
दरअसल, फिल्म अभिनेता सलमान खान को चार नवंबर को एक और धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। उसका दावा था कि वह जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। मामले में कर्नाटक के हुब्बली में एक संदिग्ध को पकड़ गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम को वहां रवाना किया गया। पेशे से वेल्डर व्यक्ति को पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार लिया।
