रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अवैध रूप से जमीन बैनामा करने के आरोप में 01 नफर वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर थाना चिलुवाताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल के नेतृत्व में उ0नि0 हरिशंकर यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 624/2024 धारा 419,420,467,468,504,506,120( b) भादवि व मु0अ0सं0 629/2024 धारा 419,420,467,468,471,504,506, 120( b) भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त राम अद्या निषाद को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा अवैध व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वादी को पूर्व में बिक्री हुयी जमीन को पुनः अवैध रुप से बिक्री कर देने के संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 हरिशंकर यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 अजय थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
3. कां0 चन्दन वर्मा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

