Hot Posts

6/recent/ticker-posts

यातायात माह में विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगित का आयोजन एवं यातायात...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

यातायात माह में विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगित का आयोजन एवं यातायात नियमों के विरूद्व वाहन चला रहे चालकों के विरूद्व कार्यवाही

आज दिनांक 20.11.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार राय, टीआई अजीत कुमार पाण्डेय व अन्य यातायात उ0नि0 के सहयोग से शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु शहर क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया ।

1. यातायात माह के अन्तर्गत सेन्ट एड्रयूज इण्टर कालेज में उपस्थित छात्र-छात्राओं में गोरखपुर में यातायात नियमों से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । एवं स्कूली छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया, विभिन्न पुलिस हेल्पाइन नम्बरों के बारे में विस्तार से समझाया गया एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात नियमों के पालन के महत्व को समझाया गया ।इसी क्रम में कार्मल गर्ल्स इण्टर कालेज गोरखपुर में यातायात नियमों से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 68 बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया । प्रतियोगिता में 04 बच्चों द्वारा चित्रकला का बेहतरीन प्रर्दशन किया गया । 

2. शहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 611 वाहनों का एम0वी0एक्ट की विभिन्न धाराओ में चालान किया गया तथा शमन शुल्क रू0 39000/- जुर्माना वसूला गया ।