रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
धोखाधड़ी व चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 04 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का समान बरामद
गोरखपुर थाना रामगढ़ताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल के नेतृत्व में व0उ0नि0 अनित कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 676/2024 धारा 318(2),303(2), 3(5) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्तगण 1. पारस नट उर्फ लाठौर 2. गेंहरी 3. मारकण्डेय नट व 4. परमिला उर्फ संतरा को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 19/11/2024 को दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा साधु का भेष बनाकर भीख मांगने के बहाने वादिनी मुकदमा व अन्य महिलाओं को तंत्र मंत्र के माध्यम से धन दौलत और समृद्धि की प्राप्ति का झांसा देकर महिलाओं के आभूषण ले लेने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
बरामदगी-
02 अदद मंगलसूत्र, 01 जोड़ी कानबाली, 27 अदद सफेद धातु की ताबीज , 14 अदद ताबीज पीली धातु, 4 अदद अंगूठी, 40 अदद सफेद धातु की अंगूठी व अन्य समान
गिरफ्तारी की टीम-
1. व0उ0नि0 अनित कुमार राय थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 राम सिंह चौरी प्रभारी पाम पैराडाइज थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 कुश कुमार राय थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
4. म0उ0नि0 ममता मिश्रा थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
5. म0उ0नि0 विनीता वर्मा थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
6. हे0कां0 कयुम अली थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
7. कां0 दीपक कुमार थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
8. कां0 नकीब खान थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
9. कां0 दीपक कुमार सैनी थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

