Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारत स्काउट और गाइड का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया...

  रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर 

भारत स्काउट और गाइड का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया गोरखपुर अयोध्या दास स्काउट कुटीर में भारत स्काउट और गाइड का 75 वां स्थापना दिवस मनाया गया.

इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त राकेश सैनी ने बताया कि भारत में 7 नवंबर 1950 को स्काउट गाइड की स्थापना हुई और वर्तमान में कुल 56 स्टेट के रूप में संस्था संचालित है स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स स्काउट ज्ञानेन्द्र ओझा ने कहा कि स्काउट गाइड के नौ नियम एवं प्रतिज्ञा को आत्मसात कर भारत स्काउट और गाइड संस्था के उद्देश्यों को सफल बनाकर नागरिकों में मानव सेवा एवं देश प्रेम की भावना विकसित की जा सकती है, स्थापना दिवस कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला सचिव रंजना राय ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है, स्थापना दिवस कार्यक्रम में इशरत सिद्दीकी,अजय कुमार सिंह, प्रतिमा शुक्ला, ओम प्रकाश उपाध्याय, अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट,राजेश चंद चौधरी,चंद्रकांति गुप्ता,शशांक पाण्डेय, दुर्गावती धूसिया,लाजोरानी,गौरी गुप्ता, अभिजीत गौड़,कुमारी सेजल,आदित्य यादव,श्याम आदि स्काउट गाइड उपस्थित रहे।